Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने की लगातार तीसरी जीत दर्ज

लखनऊ सुपर जायंट्स की छह मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडन मारक्रम और कप्तान ऋषभ पंत की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। सातवें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने ऋषभ पंत (21) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

12 Apr 2025

गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने की लगातार तीसरी जीत दर्ज

लखनऊ। निकोलस पूरन (61) और एडन मारक्रम (58) की शानदार पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 26वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन गेंदे शेष रहते विकेट छह से हरा दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की छह मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडन मारक्रम और कप्तान ऋषभ पंत की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। सातवें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने ऋषभ पंत (21) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी निकोलस पूरन ने मोर्चा संभाला। मारक्रम और पूरन की जोड़ी ने दूसरे विकेट लिये 58 रन जोड़े। 12वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने मारक्रम को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। मारक्रम ने 31 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (58) रन बनाये। 16वें ओवर राशिद खान ने निकोलस पूरन को आउट किया।

पूरन ने 34 गेंदों में एक चौका और सात छक्कों की तूफानी पारी खेलते हुए (61) रन बनाये। चौथे विकेट के रूप में डेविड मिलर (सात) को वॉशिंगटन सुदंर ने बोल्ड आउट किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। आयुष बडोनी 20 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। अब्दुल समद (दो) रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजराज टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिये। राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। 13वें ओवर में आवेश खान ने शुभमन गिल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। गिल ने 38 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए (60) रन बनाये।

अगले ही ओवर में रवि बिश्नाई ने साई सुदर्शन को आउटकर गुजरात को दूसरा बड़ा झटका दिया। साई सुदर्शन ने 37 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए (56) रन बनाये। जॉस बटलर (16) और वॉशिंगटन सुंदर (दो) रन बनाकर आउट हुये। एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही गुजरात के 25 रनों के अंतराल पर चार विकेट गिरने से उसकी रन बनाने की रफ्तार धीमी हो गई।

शरफेन रदरफोर्ड (22) रन बनाकर आउट हुये। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने पगबाधा आउट किया। अगली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने राहुल तेवतिया (शून्य) को भी अपना शिकार बना लिया। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। शाहरुख खान (11) और राशिद खान (चार) रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नाई और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिये। दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने की ल
लखनऊ सुपर जायंट्स की छह मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडन मारक्रम और कप्तान ऋषभ पंत की सलामी ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News